मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के अमी गांव में 11000 वोल्ट करंट उतरने से युवक की हुई मृत्यु, घर में मचा कोहराम
बताते चले की युवक की पहचान अमोई गांव निवासी 25 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घर के अंदर 11000 बोल्ट का करंट उतर गया जिससे घर के अंदर लगे तार पिघलने लगे और जलने लगे। युवक तार को पकड़ कर छुड़ाने लगा और उसे यह नहीं मालूम कि इसमें 11000 करंट दौड़ रहा है। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने यूवक के मृत घोषित किया।