बेनीपट्टी: व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन
शनिवार को बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय परिसर में बेनीपट्टी अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सह एसीजेएम मनीष कुमार की अध्यक्षता व एसडीजेएम सह समिति के सचिव रंजीत कुमार सोनू की देख-रेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें 2 पीठों का गठन कर न्यायाधीशों की अध्यक्षता में सुनवाई कर मामले का निष्पादन किया गया है।