बेनीपट्टी: हर्षोल्लासपूर्वक बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव
बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हर्षोल्लासपूर्वक महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के शिवनगर स्थित बाबा गांडिवेश्वर नाथ महादेव, बर्री स्थित बाणेश्वरनाथ और ब्रह्मपुरा स्थित हरिहरनाथ महादेव मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कई शिवालय परिसर में मेला का भी आयोजन किया गया।