धौलपुर: बारिश बनी आफत: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबी मां-बेटी, मां की हालत गंभीर
धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के बिलोनी गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे घर के छप्परपोश में खाट पर सो रही मां-बेटी मलबे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी दोनों को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्प