खंडवा: उन्नीस साल का युवक खेत गया था, थोड़ी देर बाद आया ऐसा फोन कि परिवार के उड़ गए होश, खंडवा अस्पताल में हुई मौत
मध्य प्रदेश के खंडवा से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां हरसूद तहसील के मांडला गांव में रहने वाले करीब उन्नीस वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल खंडवा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।