खनियाधाना: ऑपरेशन मुस्कान: 8 महीने से लापता नाबालिग बालिका धार से बरामद
आज रविवार लगभग 12:00 बजे खनियाधाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक म.प्र. के निर्देश पर जिले में "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत सभी थानों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बामौरकलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8 माह से अपहृत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पीथमपुर जिला धार से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया