गुमला: सदर अस्पताल परिसर में ट्रांसफार्मर के नीचे भीषण आग, कर्मचारियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Gumla, Gumla | Apr 21, 2026 सदर अस्पताल परिसर में सोमवार शाम अस्पताल परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुआं उठता देख अस्पताल में मौजूद मरीजों उनके परिजनों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी आग पर काबू पाए।