पेण्ड्रा: माँ काली की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन, पेंड्रा नगर में निकाली गई आकर्षक झांकी
चैत्र नवरात्र के दौरान माँ काली की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना के बाद शनिवार रात करीब 9 बजे माँ काली की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने माँ काली की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया। साथ ही आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जो पूरे नगर में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी