सरदारशहर-हनुमानगढ़ मेघा हाईवे पर मीरा निकेतन विद्यालय के पास एर्टिगा और इनोवा कार के बीच टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।