शामली: शामली रेलवे स्टेशन पर रिक्शा चालकों का दुस्साहस बढ़ा, कैराना निवासी दंपत्ति से की मारपीट
Shamli, Shamli | Apr 11, 2026 शनिवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कैराना के मोहल्ला लालकुआ निवासी संदीप ने शामली कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराते हुए शहर के रेलवे स्टेशन पर सुमित और शिवम नाम के 2 रिक्शा चालकों पर सवारी बैठाने के विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया है। संदीप का आरोप है कि पत्नी द्वारा मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा उसके साथ भी अभद्रता की।