मड़ियाहू: पट्टी गांव में युवक का अपहरण कर फिरौती के लिए जानलेवा हमला, सात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव में फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण और फिरौती समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पट्टी गांव निवासी सलामत अली ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम उनका भाई नियामत अली घर पर बैठा था, तभी बोलेरो से कुछ लोग पहुंचे