कोलायत: कोलायत के मंडाल चारणान में एक साथ 15 बकरियों की मौत, पशुपालक को हुआ भारी नुकसान, बारिश बनी आफत
श्रीकोलायत क्षेत्र में 4 जून की रात्रि हुई अतिवृष्टि ने एक पशुपालक परिवार पर भारी संकट खड़ा कर दिया। ग्राम पंचायत मंडाल चारणान के सरपंच शिव मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव निवासी हुकमाराम पुत्र पूर्णाराम मेघवाल की चक बिठनोक, मंडाल चारणान स्थित ढाणी में तेज बारिश और जलभराव के कारण 15 बकरियों की मौत हो गई।सरपंच मेघवाल ने मिडिया को जानकारी दी