सिवनी मालवा: शिवपुर रोड स्थित बिसौनी कलां के पास सिद्धिविनायक वेयरहाउस पर किसानों का चक्काजाम, व्यवस्था सुधार का आश्वासन
सिवनी मालवा के शिवपुर रोड पर बिसोनी ग्राम के पास सिद्धिविनायक वेयरहाउस पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। हफ्तों से लाइन में लगे किसानों ने सोमवार सुबह 11 बजे सड़क पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि वह कई दिनों से अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए धूप में लाइन में लगे हैं। लेकिन उपार्जन केंद्रों पर हम्मालों की कमी के कारण गेहूं की तुलाई नहीं हो पाई है। वही