रामगंजमण्डी: पाइपलाइन कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, रामगंजमंडी के वार्ड 28 के लोगों ने दो घंटे किया चक्काजाम
रामगंजमंडी शहर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत में हो रही देरी को लेकर शनिवार को वार्ड नंबर 28 के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज वार्डवासियों ने करीब दो घंटे तक सड़क पर धरना देकर चक्काजाम किया और जल्द सड़कें दुरुस्त कराने की मांग उठाई। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़कें खोद