ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के कितूली गाँव निवासी शिवभवन दीक्षित ने पुलिस को दी गई तहरीर देकर बताया था कि, लालापुरी मजरे गौरा ख़सपरी गांव की प्रेमावती द्वारा उनके भाई रमाकांत दीक्षित को फर्जी मुकदमे में फंसाने व ब्लैकमेल करने की धमकी दी जा रही थी, जिसके कारण उनके भाई ने आत्महत्या कर ली थी।पुलिस ने केस दर्ज कर अभियुक्ता को सोमवार को गिरफ्तार किया है।