ग्वालियर गिर्द: ओबीसी महासभा का आरोप, दलितों और पिछड़ों के कार्यक्रम में ही पुलिस क्यों सक्रिय होती है?
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर पाल बघेल समाज के द्वारा निकाली गई। रैली पर पुलिस लाठी चार्ज की ओबीसी महासभा और यादव महासभा ने कड़ी निंदा की है। ओबीसी महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रुपेश यादव ने कहा है कि पूर्व में क्षत्रिय एवं ब्राह्मण समाज द्वारा दशहरा और परशुराम जयंती पर हथियार लहराए गए रैली निकाली गई वहां पुलिस मूक दर्शक बनी रही।