बिजौलिया: युवक को अवैध हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार, बरामद हुई बंदूक
बिजौलिया। थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्द्रपुरा निवासी लादू (35) को एकनाल टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम पंचानपुरा बांध के पास पहुंची, जहां संदिग्ध युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।