रौन: मिहोना में मेडिकल स्टोर संचालक के घर चोरी,एक चोर पकड़ा,लोगों ने जमकर की पिटाई,दो हुए फरार,सोने चांदी समेत नगदी की पार
Ron, Bhind | Jun 22, 2026 भिण्ड जिले के मिहोना नगर के वार्ड क्रमांक 14 में एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे तीन शातिर चोरों में से एक चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वार्ड क्रमांक 14 निवासी केडी गौड़ के घर चोरी हुई है