घाघरा: Writing
घाघरा पंचायत सचिवालय में एफएमडीसीपी एवं टीकाकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Ghaghra, Gumla | Jul 1, 2026 घाघरा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को पशुपालन विभाग की ओर से एफएमडीसीपी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में जेएसएलपीएस/प्रदान की पशुसखियों तथा विभाग के नव-नियुक्त टीकाकर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने एफएमडी (खुरपका) टीकाकरण अभियान, पशुओं की पहचान,वैक्सीन के सुरक्षित उपयोग,टीकाकरण की जानकारी दी।