जौनपुर: युवती की मांग में सिंदूर डालने का प्रयास करने वाले मनबढ़ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र के खरचलपुर गांव में बुधवार को एक मनबढ़ युवक द्वारा 19 वर्षीय युवती के साथ की गई छेड़खानी और जबरन मांग में सिंदूर भरने का प्रयास सामने आया है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया