जौनपुर: जेल में बंदी ने फंदे से लटककर आत्महत्या की
जिला कारागार में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे एक बंदी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया निवासी मोहम्मद सुफियान (24) दहेज हत्या के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में वह जेल में था।