गुण्डरदेही: ग्राम फुलझर की बेटी का नेवी में हुआ चयन ट्रेनिंग पुरी का लौटी गांव ग्रामवासी व पूर्व सैनिकों ने किया भव्य स्वागत
ग्राम फुलझर की बेटी कुसुम देशमुख का नेवी में चयन हुआ है जो आज अपनी ट्रेनिंग पूरी कर अपने गांव लौटी है। जिसके स्वागत के लिए ग्रामवासियों की भारी भीड़ जुट गई थी साथ ही अखिल भारतीय सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों ने भी इस बेटी के जज्बे को सलाम करते हुए उनका बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया है।