पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लगातार गोवंश तस्करी और अन्य अपराधों में संलिप्तता को लेकर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद, जिला दंडाधिकारी भव्या मित्तल ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) 1980 की धारा 3 (2) के तहत आरोपी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया।