हिलसा: हिलसा के मुख्य बाजार में लचर बिजली व्यवस्था की मरम्मत कर सुधारा गया
Hilsa, Nalanda | Apr 6, 2026 हिलसा के मुख्य बाजार क्षेत्र में लंबे समय से खराब चल रही बिजली व्यवस्था को आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया। लगातार लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटने और तारों की खराब स्थिति से दुकानदारों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब तारों की मरम्मत, जर्जर उपकरणों को बदला तथा ला