बरेली: ऑटो में छूटा मोबाइल, कोतवाली पुलिस बनी फरिश्ता, घंटों में ढूंढकर मालिक को लौटाया फोन
पीलीभीत के बीसलपुर निवासी अर्पित शर्मा स्टेशन जाते समय ऑटो में अपना मोबाइल भूल गए। मोबाइल गुम होने से परेशान युवक ने कोतवाली पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद कर लिया और सुरक्षित मालिक को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की इलाके में जमकर तारीफ हो रही है।