ओबरा: सलखन मुख्य मार्ग पर ट्रक का टायर बदलते समय दूसरे वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक हुआ घायल, चोपन हॉस्पिटल में भर्ती
Obra, Sonbhadra | Sep 22, 2024 चौहान थाना क्षेत्र के सलखन वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर में एक ट्रक का टायर बदलने के दौरान बगल से गुजर रही दूसरे वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक रोहित केशरी पुत्र शंकर केसरी निवासी रेणुकूट गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां घायल का उपचार जारी है।