ओबरा: डाला चौकी क्षेत्र के मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस ने पहुंचाया चोपन अस्पताल
Obra, Sonbhadra | Sep 20, 2024 चोपन थाना क्षेत्र के दल चौकी अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कचरा बिनने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जो काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा वही मौके से गुजर रहे पुलिस के जवान प्रमोद सिंह ने जैसे ही घायल को देखा तो उसे तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा जहां घायल का उपचार जारी है।