जगदलपुर: नगरनार के टिप्पर ट्राला संघ की बैठक में ट्रांसपोर्ट दरों को लेकर जमकर मारपीट, उभरा मतभेद
नगरनार के टिप्पर ट्राला संघ के भीतर बढ़ा मतभेद अब खुलकर सामने आ गया है ,जहां परिवहन को लेकर जमकर मारपीट और विवाद हुआ है।जिससे NMDC नगरनार से परिवहन करने वाले टिप्पर ट्राला संघ में दो फाड़ की स्थिति बन गई है। दरअसल गुरुवार देर रात ट्रांसपोर्ट दरों (भाड़ा कीमतों) को लेकर चल रही बैठक के दौरान संघ के सदस्य ही आपस में भिड़ गए।