लोहरदगा: लोहरदगा में भाजपा ने अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम का किया आयोजन
लोहरदगा में सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे भाजपा द्वारा अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत एक व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य था डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनके साथ कांग्रेस द्वारा किए गए ऐतिहासिक अन्यायों को जनता के सामने लाना।