लोहरदगा: मैना बगीचा के पास विशाल आम का पेड़ बारातियों से भरी बस पर गिरा, करीब 40 लोगों की जान बची
सदर थाना क्षेत्र के मैना बगीचा के समीप विशालकाय आम का पेड़ बाराती बस के ऊपर गिर गया है। वहीं घटना के समय बस बारातियों को ले कर लौट रहा था, गनीमत रही कि घटना में कोई भी चोटिल नही हुआ है। घटना के बाद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी के प्रयास से रविवार शाम 6:30 बजे जेसीबी मशीन से पेड़ का मलबा बस के ऊपर से हटाया गया।