मथुरा: कान्हा की नगरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इंद्र देवता हुए मेहरबान जमकर हुई बारिश श्रद्धालुओं को गर्मी से मिली राहत
सोमवार को पूरे देश में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है । भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में सुबह से पड़ रही गर्मी के चलते दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और देवता मेहरबान हो गए ।श्री कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने आए श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली तो ।आस्था कम नहीं हुई। सड़कों पर पानी भर गया फिर भी श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे।