सागर नगर: सागौन तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, सागर से ₹40 लाख की लकड़ी जब्त, 17 आरोपी गिरफ्तार
बैतूल वन विभाग ने सागौन तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। विभाग ने सरगना समेत 17 लोगों को गिरफ्तार कर 40 लाख रुपए की सागौन जब्त की है। ताजा कार्रवाई में सागर जिले की एक आरामशीन से बड़ी मात्रा में सागौन बरामद की गई है। बैतूल के उत्तर वन मंडल में डिप्टी रेंजर पीएन बर्डे ने बताया कि उन्होंने 35 साल की वन सेवा में इतना बड़ा लकड़ी का जखीरा