जमुई: सतगामा के पास अनपूर्णा बस की टक्कर से एक व्यक्ति की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jul 27, 2025 जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास शनिवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार अनपूर्णा बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद देर रात पटना रेफर कर दिया।