गोरखपुर: कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र की 390 बसें संचालित होंगी
गोरखपुर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत गोरखपुर परीक्षित से 390 बसों को संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बस स्टॉप बनाए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को ज्यादा भटकना न पड़े।