हुज़ूर: कोतमा हादसे पर सरकार का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को ₹9 लाख तक की सहायता, घायलों को भी राहत
Huzur, Bhopal | Apr 5, 2026 अनूपपुर जिले के कोतमा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद राज्य सरकार ने संवेदनशील कदम उठाते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 4-4 लाख रुपये संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपये और रेड क्रॉस सोसाइटी से 1-1लाख रु.देने के निर्देश दिए हैं|