मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, आसपास की दुकानें भी चपेट में आई
Meerut, Meerut | Dec 2, 2024 मेरठ में सोमवार सुबह सुबह ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक ऑटो पार्ट्स शॉप में आग लग गई। घटा सुबह की है। आसपास के लोगों ने दुकान से धुएं का गुबार निकलते देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया।