मेरठ: लोहियानगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान युवक को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा कारतूस बरामद
Meerut, Meerut | Dec 1, 2024 मेरठ की लोहिया नगर थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान काजीपुर तिराहे से एक युवक को गिरफ्तार किया युवक का नाम वसीम है और वह शाहजहां कॉलोनी का रहने वाला है वसीम अवैध तमंचा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था फिलहाल पुलिस ने वसीम को जेल भेज दिया है।