चंदौसी: कस्बा नरौली के स्थानीय लोगों ने समाधान दिवस में डीएम को दी शिकायत, काफी समय से जूझ रहे थे समस्या से लोग
कस्बा नरौली में नाली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने एक बार फिर समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शनिवार शाम करीब 5 बजे शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने जल्द कार्रवाई करने की मांग की है