लातेहार: केड पिकेट के पास सड़क हादसा, चहल चुंगरु निवासी दो लोगों की मौत, महिला घायल
लातेहार:-लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड पिकेट से पहले टर्निंग के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में चहल चुंगरु निवासी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। मृतकों की पहचान कन्हाई सिंह (45 वर्ष), पिता ठेभु सिंह और पृथिया सिंह (27 वर्ष), पिता चुरामन सिंह के रूप में हुई है। घायल महिला मनतोरवा देवी (40 वर्ष) बताई जा रही हैं।