तिर्वा: मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी गेट पर मरीज को चढ़ाई जा रही बोतल, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
Tirwa, Kannauj | May 6, 2026 तिर्वा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के बाहर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति का एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक मरीज को वार्ड के अंदर ले जाने के बजाय गेट पर ही ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही थी।बताया जा रहा है कि मुस्ताक, निवासी हाजी शरीफ, कन्नौज, पेशाब में खून आने की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती होने पहुंचे थे।