जबलपुर: 'खसरा' खाकी के घेरे में, बिना आवेदन जमीनों पर चढ़े नाम, अधिवक्ता ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
जबलपुर के तहसील कार्यालयों में 'जादूई' तरीके से राजस्व रिकॉर्ड (खसरा) बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अधिवक्ता दीपांशु साहू ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आधारताल तहसील में ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं, जहाँ नामांतरण के आवेदन या तो खारिज हो चुके थे या कभी दर्ज ही नहीं किए गए, फिर भी खसरे में रातों-रात आवेदकों के नाम चढ़ा दिए गए।