झालरापाटन: नरसिंहपुरा गांव में नव विवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की
झालावाड़ के नरसिंहपुर गांव में एक नव विवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। परिजनों ने सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे उसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जहां विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। विवाहिता नीलू आत्महत्या क्यों करना चाहती थी, फिलहाल इसके कारण स्पष्ट नहीं है।