झालरापाटन: रामनवमी पर अनोखी परंपरा, बोर बावड़ी माता मंदिर में धधकते अंगारों पर चले घोड़ले, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
झालरापाटन के प्राचीन चमत्कारी रलायता बोर बावड़ी माता मंदिर में रविवार शाम को एक अनोखी परंपरा निभाई गई। मातारानी के घोड़लों ने धधकते अंगारों पर चलकर अग्नि स्नान किया। इस अदभुत नजारे को देखने झालरापाटन, झालावाड़ और मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अग्नि स्नान से पहले शाम 4 बजे हनुमान मंदिर से बैंड-बाजों के साथ घोड़लों की शोभायात्रा निकली।