झालरापाटन: धानोदा में 14 साल की छात्रा ने आत्महत्या की, चूहे मारने की दवा खाई, कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी
झालावाड़ के धानोदा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की शाम की है। छात्रा ने अपने घर में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया।सोमवार सुबह 8 बजे सारोला थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की है। कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।