कड़ाके की ठंड में जिला बेसिक अधिकारी ने 18 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड स्कूलों में अवकाश घोषित किया
Sadar, Varanasi | Jan 15, 2025 वाराणसी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कक्षा 1 से 8 तक की सभी बोर्ड के समस्त विद्यालय सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, यूपी बोर्ड के स्कूल 18 जनवरी तक भीषण शीतल और ठंड के कारण अवकाश घोषित किया जाता है।