भिखारीपुर में निगम के निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों ने की विरोध सभा, 18 जनवरी तक काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध
Sadar, Varanasi | Jan 15, 2025 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार शाम 6 बजे भिखारीपुर स्थित हनुमानजी मंदिर पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के विरोध में बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और अभियंताओं ने विरोध सभा की और कार्य के दौरान पूरे दिन काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया।