विष्णुगढ़: या अली, या हुसैन के नारों से गूंज रहा विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड का इलाका, सौहार्दपूर्ण माहौल में मन रहा मुहर्रम
या अली, या हुसैन के नारों से गूंज रहा विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड का इलाका, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा मुहर्रम। अखाड़ों में दिख रहा हैरतअंगेज करतब और देशप्रेम का अनूठा संगम। हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम पर्व अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पारंपरिक ढंग से मनाया जा रहा है।