लोहरदगा: लोहरदगा में ट्रिप न मिलने से ट्रक मालिकों का आर्थिक संकट गहराया, हिंडाल्को व प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की सोमवार दोपहर 2 बजे लोहरदगा बक्सीदीपा कार्यालय में हुई बैठक ने परिवहन व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए। इस बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने साफ शब्दों में कहा कि मौजूदा हालात में ट्रक मालिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है..