बिदुपुर: बिदुपुर बाजार से स्प्लेंडर बाइक चोरी, आरोपी CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकोसन बाजार स्थित विनोद वस्त्रालय के सामने से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे चोरी की घटना साफ तौर पर देखी जा सकती है। पीड़ित कुंदन यादव (पिता अनिल राय, निवासी जहांगीरपुर श्याम, थाना चांदपुरा ओपी) ने बताया कि वह बाजार में खरीदारी