आलोट: युवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने राड़ी माता गौशाला का किया अवलोकन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Alot, Ratlam | Mar 5, 2026 जावरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा नेता एवं युवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने ग्राम खामरिया स्थित राड़ी माता गौशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला परिसर का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया वही गौशाला की प्रबंध समिति के प्रयासों की सराहना की।